चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

by | May 18, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ–

गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं आदिम जाति तथा जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद चमोली में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का शुभारंभ जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा किया गया। जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों को अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनजातीय क्षेत्रों के अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान दूरस्थ एवं सीमांत जनजातीय क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के अंतर्गत जनपद चमोली के मलारी, गमशाली एवं माणा ग्राम पंचायतों में 20 मई एवं 22 मई 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि शिविरों में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, बैंकिंग, आधार, पेंशन, आयुष्मान, स्वरोजगार एवं अन्य विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले जनजातीय समुदायों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।उन्होंने सर्वसाधारण से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों मेंपहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Latest News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...
error: Content is protected !!