चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

by | May 19, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क चकाचक–

पीपलकोटी, 19 मई 2026: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में करीब 150 मीटर क्षेत्र में कार्यदायी संस्था एनकेजी की ओर से डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब यहां हाईवे पर यातायात सुगम हो गया है।

मायापुर में पिछले लंबे समय से चल रहा भूमि संबंधी मामला चमोली एसडीएम आरके पांडेय और तहसीलदार दीप्तिशिखा के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है। कार्यदायी संस्था एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर की ओर से यहां हाईवे चौड़ीकरण के साथ ही डामरीकरण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा सुगम और सुरक्षित हो गई है। साथ ही स्थानीय लोगों को धूल से निजात मिल गई है।

एनकेजी के परियोजना समन्वयक मनीष अगीवाल, पंकज शर्मा, इंजीनियर पवन और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण के लिए पूर्व में कटिंग की गई मगर स्थानीय लोगों ने निजी भूमि को नुकसान होने का हवाला देते हुए कार्य रोक लिया। तब से यहां हाईवे का करीब 150 मीटर हिस्सा बदहाल स्थिति में था। तहसील प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद भूमि विवाद सुलझने के बाद यहां डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

Latest News

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
error: Content is protected !!