चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

by | May 21, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर–

चमोली, 21 मई 2026: चमोली जनपद में चीड़ के जंगलों की आग अब जानलेवा साबित होने लगी है। बुधवार रात को बेड़ूबगढ़ बिरही में बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में लगी आग को बुझाने गया फायर वाचर पाखी जलग्वाड़ गांव निवासी राजेंद्र सिंह नेगी पुत्र नंदन सिंह नेगी, उम्र 42 वर्ष, आग से झुलस कर चट्टान से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ के रेस्क्यू अ​भियान के दौरान बृहस्पतिवार को राजेंद्र सिंह खाई में पड़ा मिला। रेस्क्यू टीम को राजेंद्र मृत अवस्था में मिला।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोपहर में बिरही के ठीक सामने चीड़ के जंगल में चट्टानी भाग पर आग लग गई। जिसको बुझाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने चमोली रेंज के फायर वाचरों को प्रभावित क्षेत्र में भेजा। आग बुझाने पहुंची 15 कर्मियों की टीम में राजेंद्र सिंह भी शामिल था। अपराह्न सात बजे जब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया तो सभी फायर वाचर बदरीनाथ हाईवे पर पहुंच गए, लेकिन राजेंद्र सिंह नहीं पहुंचा। फायर वाचरों ने अधिकारियों को उसके मिसिंग होने की सूचना दी। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना एसपी सुरजीत सिंह पंवार को दी।

एसपी के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम के साथ ही वन कर्मी ढूंढ खोज में जुट गए। रात करीब साढ़े दस बजे जंगल में राजेंद्र का मोबाइल फोन बरामद हुआ, पर वह नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया तो राजेंद्र सिंह करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिरा मिला। तब तक वह दम तोड़ चुका था। बॉडी आग से झुलसी हुई है।

डीएफओ का कहना है कि आग बुझाते वक्त वह चट्टान से गिर गया होगा। मौके पर मृतक के परिजन और जनप्रतिनिधि पहुंच गए हैं। लोग प्रभावित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग उठा रहे हैं। इस घटना से पीपलकोटी क्षेत्र में मातक पसरा हुआ है।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!