कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

by | May 22, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश–

रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के अंतर्गत उच्छोला, माथ्यागांव, भुनालगांव, बक्शीर, डांगी, खोड़, अरखुंड, दानकोट, किमाणा एवं रायड़ी गांवों का सघन क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता से आत्मीय संवाद

मंत्री श्री चौधरी का ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने देवतुल्य जनता, वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, पूर्व सैनिकों एवं युवा साथियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। मंत्री ने कहा कि जनता के बीच आकर उनकी पीड़ा को समझना और उसका समाधान करना ही उनका प्रथम दायित्व है।

ग्रामीणों ने रखीं ये प्रमुख समस्याएं

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष पेयजल लाइन की मरम्मत, क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों का सुधारीकरण, उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक एवं दवाओं की उपलब्धता, विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, सिंचाई गूलों की मरम्मत तथा वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण समस्याएं रखीं। महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों से संबंधित सुझाव भी दिए।

मौके पर दिए समाधान के निर्देश

मंत्री श्री चौधरी ने अधिकांश समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मौके पर उपस्थित जल संस्थान, लोनिवि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में किया जाए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी जी के विजन पर कार्य

इस अवसर पर मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दुर्गम क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

जनता का विश्वास ही ऊर्जा

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ऊर्जा है। वे जनता के सेवक के रूप में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत जिला पंचायत उपाध्यक्ष ऋतु नेगी , भाजपा वरिष्ठ नेता वाचस्पति सेमवाल , मंडल अध्यक्ष विनोद कंडारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!