चमोली: चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम–

by | May 27, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

ज्योतिर्मठ नगर पालिका रात में चला रहा विशेष सफाई अभियान–

चमोली, 27 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों की ओर से तीर्थयात्रियों की सुविधा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए दिन-रात सफाई कार्य किए जा रहे हैं। दिन में वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए कई स्थानों पर रात्रि के समय विशेष सफाई और कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है।

जनपद चमोली में श्री बदरीनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव ज्योतिर्मठ में पालिका प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर मारवाड़ी पुल से विष्णुप्रयाग तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा सीजन में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर और यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की ओर से फेंके जा रहे कूड़े को नियमित रूप से एकत्र कर एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जा रहा है, जहां उसका नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पालिका के पर्यावरण मित्र लगातार दो पालियों में सफाई कार्य में जुटे हैं। पहली पाली में मारवाड़ी क्षेत्र और दूसरी पाली में रात्रि के समय जोशीमठ क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में लगातार जाम और भीड़भाड़ के बावजूद सफाई कर्मचारी सुबह से देर रात तक अपने दायित्व निभा रहे हैं। प्रतिदिन 6 कुंतल कूड़ा एकत्र कर एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा न फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!