सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर को पर्यटन मानचित्र में मिला स्थान, श्रद्धालुओं में खुशी–

by | May 28, 2026 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

मंदिर समिति और हक-हकूकधारियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, नंदा जात का प्रमुख केंद्र है कुरुड़–

नंदानगर, 28 मई 2026: उत्तराखंड सरकार ने मां नंदा देवी के सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर को पर्यटन मानचित्र में शामिल कर लिया है। यह निर्णय लंबे संघर्ष और वर्षों की मांग के बाद आया है। सरकार के इस कदम से क्षेत्रवासियों और देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।

नंदानगर विकासखंड में स्थित सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर को बड़ी जात और नंदा राजजात का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। मंदिर को पर्यटन मानचित्र में शामिल कराने के लिए पिछले कई दशकों से प्रयास चल रहे थे। क्षेत्रीय जनता, मंदिर समितियां और बड़ी जात आयोजन समिति लगातार इसके लिए प्रयासरत थीं। बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखबीर रौतेला ने भी बताया कि सरकार ने सिद्धपीठ कुरूड़ को पर्यटन मानचित्र पर स्थान देने की स्वीकृति दे दी है।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

सरकार की इस स्वीकृति से बड़ी जात और नंदा राजजात के आयोजन को नई दिशा मिलेगी। इससे सरकार और मंदिर समितियों के बीच सकारात्मक पहल की उम्मीद है। इस निर्णय से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!