चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

by | May 31, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता कार्यक्रम–

ज्योतिर्मठ, 31 मई 2026: एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर परियोजना में 16 से 31 मई 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को स्वच्छता से जोड़ना था। पखवाड़े का शुभारंभ स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह से हुआ, जिसमें कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मियों, परिवारजनों, बच्चों तथा स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

पखवाड़े के दौरान परियोजना परिसर, आवासीय क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए। साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास से जुड़े विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना के चिकित्सा विभाग के डॉ. दलवीर सिंह ने सहयोगी कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ आदतों, कचरा पृथक्करण और सुरक्षित अपशिष्ट निस्तारण पर विशेष सत्र आयोजित किए।

सीआईएसएफ कर्मियों ने गढ़ी भवानी मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाया, जबकि कर्मचारियों के परिजनों और बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु राजकीय इंटर कॉलेज, बड़ागांव में स्वच्छता शपथ, सफाई अभियान, निबंध, ड्राइंग एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती वीणा देवी, विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विक्रम सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री एवं जलपान वितरित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 ने “स्वच्छता में सबकी सहभागिता” के संदेश को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक उत्तरदायित्व और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस स्वच्छता पखवाड़े के समापन के अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। साथ ही अजय कुमार शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम तभी सफल हो सकते हैं जब हम अपने दैनिक जीवन में इसे उतारें।

अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुगाता दासगुप्ता ने सभी प्रतिभागियों एवं सम्बद्ध संस्थाओं को इस कार्यक्रम से जुडने हेतु धन्यवाद किया और आग्रह किया कि स्वच्छता केवल इस पखवाड़े तक ही सीमित न रहे बल्कि हम सभी के जीवन का हिस्सा बने।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!