वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

by | Jun 8, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम–

ज्योतिर्मठ, 08 जून 2026: रविवार को वन विश्राम भवन, ज्योतिर्मठ में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने “नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग, जोशीमठ द्वारा आयोजित यह अभियान हिमालयी क्षेत्र की अद्वितीय जैव विविधता के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, संरक्षण एवं दीर्घकालिक मॉनिटरिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भविष्य की संरक्षण रणनीतियों को वैज्ञानिक आधार प्रदान करेगा।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नन्दा देवी क्षेत्र हिमालयी जैव विविधता का एक अनमोल प्राकृतिक खजाना है, जो दुर्लभ वन्यजीवों, वनस्पतियों एवं पारिस्थितिक तंत्रों का महत्वपूर्ण आवास है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वैज्ञानिक अभियान न केवल जैव विविधता के संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रभावों को समझने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अभियान में शामिल वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, आईटीबीपी, एसडीआरएफ तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और शोध कार्य हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सफल एवं सुरक्षित अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

वन मंत्री ने वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व डीन एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीएस. रावत के योगदान की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन युवा वैज्ञानिकों एवं वन अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि नंदा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन को प्रत्येक पांच वर्ष में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सके।

प्रमुख वन संरक्षक (एचओएफएफ) एवं प्रमुख वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड रंजन कुमार मिश्र ने अभियान दल का उत्साहवर्धन करते हुए सफल एवं सुरक्षित अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि इस प्रकार के वैज्ञानिक अध्ययन प्रदेश की जैव विविधता संरक्षण रणनीति को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक होंगे।

कार्यक्रम के दौरान अभियान में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, आईटीबीपी, एसडीआरएफ तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. विवेक पांडेय, निदेशक एवं वन संरक्षक पंकज कुमार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क अभिमन्यु, महानिरीक्षक आईटीबीपी अखिलेश रावत, उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, वैज्ञानिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!