चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

by | Jun 11, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक–

ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में घूमने गया फरीदाबाद का एक पर्यटक दो दिन से वापस नहीं लौटा है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पर्यटक की तलाश जारी रही। एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को पूरे क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि बुधवार को फूलों की घाटी घूमने गए गब्बर सिंह (48), निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) के लापता होने की सूचना मिली थी। उनकी खोज के लिए ड्रोन की मदद से घाटी और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की गई। टीमों ने ग्लेशियर प्वाइंट सहित दुर्गम स्थानों पर भी तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

डीएफओ ने बताया कि मुख्य गेट के अलावा घाटी से बाहर निकलने के दो अन्य मार्ग भी हैं। संभावना जताई जा रही है कि पर्यटक इनमें से किसी रास्ते से बाहर निकला हो। परिजनों से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि वह पिछले तीन वर्षों से परिवार के संपर्क में नहीं था। खोज अभियान जारी है।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!