चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

by | Jun 11, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर–

नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर ब्लॉक के कुंडबगड़ गांव में गुरुवार सुबह जंगल जा रही एक महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के चेहरे और गर्दन पर गहरे जख्म आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण खेतों तथा जंगल की ओर जाने से भी डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और भालू की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, कुंडबगड़ गांव की उर्मिला देवी (35) पत्नी गंगा सिंह अन्य महिलाओं के साथ सुबह लकड़ी लेने जंगल की ओर जा रही थीं। गांव से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला जमीन पर गिर गई और उसके चेहरे व गर्दन पर नाखूनों से गंभीर चोटें आईं।

साथ चल रही महिलाओं ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ग्रामीण श्याम सिंह रावत और रमेश गौड़ ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से क्षेत्र में भालू की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। कई बार ग्रामीणों ने भालू को गांव और खेतों के आसपास घूमते हुए देखा है। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि भालू के हमले की आशंका लंबे समय से जताई जा रही थी, जो अब सच साबित हो गई है।

उधर, बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। घायल महिला के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 15 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल न जाने की अपील भी की है।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!