ग्राम प्रधानों ने मनरेगा भुगतान, जल जीवन मिशन और खाद्यान्न को लेकर सीडीओ से की मुलाकात–

by | Oct 25, 2021 | कार्रवाई, चमोली, समस्या | 0 comments

गोपेश्वर। मनरेगा, जल जीवन मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के साथ ही कई समस्याओं को लेकर दशोली विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी से भेंट की। ग्राम प्रधानों ने जल जीवन मिशन के द्वितीय चरण के कार्यों में तेजी लाने और घर-घर में जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर के नेतृत्व में विकास भवन में पहुंचे ग्राम प्रधानों ने कहा कि मनरेगा कार्यों में पिछले छह माह से भौतिक सामग्री का भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे गांवों में योजना के तहत कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मनरेगा श्रमिकों का भुगतान भी पिछले चार माह से नहीं हुआ है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि गांवों में जल जीवन मिशन के कार्यों में भी अनेक तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। मिशन के तहत जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनका रख-रखाव की क्या व्यवस्था है, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। कहा गया कि पिछले चार माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन का वितरण नहीं हो पाया है, जिससे गरीब और असहाय ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीडीओ वरूण चौधरी ने ग्राम प्रधानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!