गोपेश्वर। मनरेगा, जल जीवन मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के साथ ही कई समस्याओं को लेकर दशोली विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी से भेंट की। ग्राम प्रधानों ने जल जीवन मिशन के द्वितीय चरण के कार्यों में तेजी लाने और घर-घर में जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर के नेतृत्व में विकास भवन में पहुंचे ग्राम प्रधानों ने कहा कि मनरेगा कार्यों में पिछले छह माह से भौतिक सामग्री का भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे गांवों में योजना के तहत कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मनरेगा श्रमिकों का भुगतान भी पिछले चार माह से नहीं हुआ है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि गांवों में जल जीवन मिशन के कार्यों में भी अनेक तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। मिशन के तहत जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनका रख-रखाव की क्या व्यवस्था है, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। कहा गया कि पिछले चार माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन का वितरण नहीं हो पाया है, जिससे गरीब और असहाय ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीडीओ वरूण चौधरी ने ग्राम प्रधानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
ग्राम प्रधानों ने मनरेगा भुगतान, जल जीवन मिशन और खाद्यान्न को लेकर सीडीओ से की मुलाकात–
by laxmi Purohit | Oct 25, 2021 | कार्रवाई, चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...
गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...
राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...
जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...
मरीज को गंभीर स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अधिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...
समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
