चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

by | Jun 16, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा–

कर्णप्रयाग, 16 जून 2026: कर्णप्रयाग में स्कूटी की टक्कर को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे कुछ श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करते हुए तलवार और अन्य धारदार हथियार लहरा दिए तथा हमला कर दिया। घटना में बीच-बचाव करने आए कई स्थानीय लोग घायल हो गए।

विवाद के दौरान कर्णप्रयाग के एक होटल व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं एक श्रद्धालु के पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना है।

मामले के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कर्णप्रयाग चौकी परिसर और बदरीनाथ हाईवे पर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एहतियातन पुलिस ने यात्रा वाहनों को गौचर और पीपलकोटी क्षेत्र में ही रोक लिया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर हथियार लेकर चल रहे हैं और दोपहिया वाहन भी तेज व लापरवाही से चला रहे हैं। उन्होंने यात्रा मार्ग पर हथियारों की सख्त जांच और नियंत्रण की मांग की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद दोपहर करीब दो बजे जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य घायल श्रद्धालु का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। हालांकि अब ​स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी को भी अराजकता नहीं फैलाने दी जाएगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!