चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

by | Jun 16, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी–

नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, जागरूकता और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड दशोली एवं नंदानगर में बहु-विभागीय प्रदर्शनी एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

दशोली विकासखंड में आयोजित शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री स्तरीय दर्जा प्राप्त हरक सिंह नेगी और भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत योजना, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना तथा राज्य सरकार की इजा-बोई सगुन योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया।

उरेडा विभाग ने पीएम सूर्य घर योजना, ग्राम्य विकास विभाग ने लखपति दीदी योजना तथा पंचायत राज विभाग ने विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तीलूरौतेली पेंशन, बौना पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं आवासीय छात्रावास विद्यालयों की सुविधाओं की जानकारी दी।

महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत दिव्यांग, असहाय एवं अनाथ बच्चों के लिए संचालित सेवाओं तथा 1098 हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया।

शिविर में योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। ग्राम रैतोली(पीपलकोटी) की लखपति दीदी लाभार्थी नीरजा पवार तथा ग्राम छिनका की सपना खनेरा ने स्वरोजगार एवं जन सेवा केंद्र संचालन से जुड़ी अपनी सफलता की कहानी लोगों के साथ साझा की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी तथा प्रमुख दशोलीविनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, दीपक पंत, राजेंद्र हटवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी मोहन नेगी सहित विभिन्न ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
error: Content is protected !!