“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

by | Jun 21, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया सम्मानित–

गोपेश्वर, 21 जून 2026: 12वेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद चमोली में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस ग्राउंड, गोपेश्वर में प्रातः 06:45 से 08:00 तक किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

योग दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न आयु वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

योग प्रशिक्षक रघुवीर सिंह के निर्देशन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान प्राणायाम, विभिन्न आसनों तथा ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर वृद्धजनों तक सभी ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अवश्य निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी सुविधा एवं दिनचर्या के अनुसार नियमित योग को अपनाने की अपील की।

जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है और नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान 83 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक श्री मोहन सिंह गड़िया को वर्षों से नियमित योगाभ्यास कर समाज के अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिए माननीय राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम उपरांत स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर की जूनियर महिला खिलाड़ियों ने शानदार लचीलापन एवं समन्वय का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न योगासन एवं योग मुद्राओं का आकर्षक प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।

जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर परिसर, आईटीबीपी ग्राउंड गौचर सहित विभिन्न विकासखंडों, विद्यालयों, कार्यालयों एवं संस्थानों में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस दौरान पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उत्तराखंड महिला आयोग चंद्रकला तिवारी, अध्यक्ष भेषज संघ सतेंद्र असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी, भाजपा महामंत्री अरुण मैथानी, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!