पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

by | Jun 24, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की विचारधारा का किया प्रचार–

गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चमोली जिले के पीपलकोटी, गरुड़ गंगा, क्षेत्रपाल और भीमतला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया। अभियान का नेतृत्व श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं यूकेडी से जुड़े वरिष्ठ नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने किया।

जनता से संपर्क करते डॉ. उदय सिंह रावत-

इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा, राज्यहित के मुद्दों और पहाड़ के विकास को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता से लोगों को अवगत कराया।

डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों, पलायन, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर यूकेडी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए क्षेत्रीय सोच को मजबूत करना आवश्यक है।

पीपलकोटी में जनता के बीच पहुंचे डॉ. यूएस रावत-

जनसंपर्क अभियान के दौरान आम जनता ने उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन देने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने “जय उत्तराखंड, जय पहाड़” के नारों के साथ क्षेत्र में जनजागरण का संदेश दिया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में यूकेडी जनता के बीच और अधिक मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!