रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर हुआ मंथन, सड़क और आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने पर रहा जोर–

by | Jun 24, 2026 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश–

रुद्रप्रयाग, 24 जून 2026: जिला पंचायत रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत सभागार, रुद्रप्रयाग में किया गया।

बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिए।

सदन में अ​धिकारियों से जवाब मांगते सदस्य-

बैठक में सर्वाधिक चर्चा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को लेकर हुई। सदस्यों ने विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण, डामरीकरण, नालियों की सफाई, सुरक्षा दीवारों, स्कवर निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान बस्टीडुंगर मोटर मार्ग, तूना-पोंठा मोटर मार्ग, चोपता-बड़गांव मोटर मार्ग, चोपता-फलासी मोटर मार्ग, छेनागाड़-बक्शीर मोटर मार्ग तथा उच्चोला मार्ग पर स्कवर निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्यों ने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं विलंब के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

पूनम कठैत, अध्यक्ष, जिला पंचायत, रुद्रप्रयाग-

बैठक में सन बैंड क्षेत्र के समीप गेट निर्माण कार्य में हो रही देरी का विषय भी उठाया गया, जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए 15 दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान कुछ विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति भी नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी, जयवर्धन कांडपाल, गंभीर सिंह बिष्ट, किरण नौटियाल, संपन्न नेगी एवं पवन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वीरेंद्र गुसाईं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उखीमठआर.पी. नैथानी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मा० सदस्य उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!