उत्तराखंड: कर्णप्रयाग विवाद के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट,** बैरिकेडिंग तोड़कर दाखिल हुआ निहंगों का जत्था–

by | Jun 26, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

शासन-प्रशासन ने की शांति की अपील, हेमकुंड साहिब यात्रा पर अड़े निहंग–

देहरादून, 26 जून 2026: ​कुल्हाल सीमा क्षेत्र के रास्ते निहंग सिखों का जत्था हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश कर गया है। लगभग 200 निहंगों का जत्था हाथों में तलवार लहराते हुए आगे बढ़ गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद निहंगों का जत्था बैरियर तोड़कर आगे बढ़ा है। वे शांतिपूर्ण ढंग से हेमकुंड साहिब यात्रा करने की मांग कर रहे हैं। शासन-प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार रात हेमकुंड साहिब यात्रा पर निकला निहंग सिखों का पहला जत्था हिमाचल प्रदेश से कुल्हाल बॉर्डर के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश कर गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह डोभाल स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

पांवटा साहिब में प्रशासन और निहंग सिख प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से रवाना हुआ निहंग सिखों का जत्था शाम को पांवटा साहिब पहुंचा, जहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत की। करीब दो घंटे चली बैठक में अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर चर्चा की, जबकि निहंग प्रतिनिधियों ने हेमकुंड साहिब की यात्रा जारी रखने की बात कही।

वार्ता के बाद जत्था कुल्हाल सीमा क्षेत्र की ओर बढ़ा और उत्तराखंड में प्रवेश कर गया। इसके बाद सीमा क्षेत्रों सहित कई संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी पक्षों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

सूत्रों के अनुसार, निहंग सिखों का एक अन्य जत्था भी पांवटा साहिब क्षेत्र में पहुंचा है। प्रशासन संभावित गतिविधियों को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम कर रहा है। वहीं निहंग सिखों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल हेमकुंड साहिब की यात्रा करना है।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!