चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

by | Jun 28, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 27 जून 2026: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान व संस्मरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी चमोली की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को लेकर पार्टी पूरे देश में काम कर रही है।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विषय में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि किस प्रकार मुखर्जी जी कि विद्वता के कारण उनको विपक्ष में होकर भी नेहरू मंत्री मंडल में स्थान प्राप्त हुआ,उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने भारत में नए उद्योगों की स्थापना की ,राष्ट निर्माण में अनेक परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उन्होंने कहा कि नेहरू से मतभेद होने से मंत्री मंडल से अपना त्यागपत्र दे दिया उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।


कार्यक्रम में मौजूद भाजपा महिला पदा​धिकारी-

भाजपा के सह प्रभारी महावीर पंवार ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना की और जनसंघ के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। पहले चुनाव में ही तीन लोकसभा सांसद जीतकर संसद में भेजे। उस समय कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर आंदोलन चलाया गया था। आज भाजपा केंद्र के साथ ही देश के अधिकांश राज्यों में शासन कर रही है। भारतीय जनसंघ संस्थापक अध्यक्ष के रूप में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के पहले अध्यक्ष रहते हुए उनके कार्यों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मुखर्जी के सपनों को आज बंगाल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को जिताकर साकार किया,

कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदा​धिकारी-

उनका सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका लगाव पहले से रहा, उन्होंने बेरिस्टर की परीक्षा 26 वर्ष की उम्र में पास कर ली थी, वो बंगाली भाषा के प्रति अपना लगाव रहा, वो कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे छोटे उम्र के कुलपति बन गए थे, उन्होंने महिला शिक्षा को उस समय महत्व दिया था, वो भारतीय जन संघ के पहले अध्यक्ष बने एवं हिंदुत्व के विचार को लेकर कार्य प्रारम्भ किया उन्होंने 1950 में नेहरू लियाकत समझौते का विरोध किया।

कार्यक्रम को संबो​धित करते भाजपा के सह प्रभारी महावीर पंवार-

इस मौके पर विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, थराली के विधायक भोपाल राम टम्टा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव, पूर्व केबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, राज्यमंत्री बलबीर घुनियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, किसान मोर्चे के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र नेगी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष राज्यमंत्री चंद्रकला तिवाड़ी, गजेंद्र रावत, पूर्व उपाध्यक्ष महिला आयोग उत्तराखंड सरकार पुष्पा पाशवान, पवित्रा बिष्ट, अध्यक्ष महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज गेड़ी एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक रूप से संगठन के महामंत्री अरुण मैठाणी और विनोद कनवासी ने किया।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!