युवक का चालान भी किया। पुलिस ने चलाया अभियान, 11 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई–
बदरीनाथ, 01 जुलाई 2026: गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाकर 11 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि अभियान के दौरान गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी रोहित मंदिर के गर्भगृह के प्रतिबंधित क्षेत्र में माइक्रो कैमरे से फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग करता मिला। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने उसका चालान किया, लिखित माफी मंगवाई और भविष्य में ऐसी गलती न करने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
इसके अलावा मंदिर परिसर में शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे दो व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं सत्यापन अभियान के दौरान डंडी-कंडी कार्य में लगे आठ नेपाली मूल के व्यक्ति बिना सत्यापन के कार्य करते पाए गए। पुलिस ने सभी का पांच-पांच सौ रुपये का चालान किया। पुलिस ने कहा कि बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।

