चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

by | Jul 2, 2026 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग–

गोपेश्वर, 1 जुलाई 2026: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर वर्षों से दुर्घटनाओं और यात्रियों की परेशानी का कारण बनी काली चट्टान के स्थायी समाधान की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज से मुलाकात की। उन्होंने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि काली चट्टान क्षेत्र लंबे समय से भूस्खलन और पत्थर गिरने की दृष्टि से संवेदनशील बना हुआ है। इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों को लगातार खतरा बना रहता है। उन्होंने काली चट्टान के दोनों ओर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने, सड़क पर नियमित निगरानी के लिए दो बेलदारों की तैनाती करने तथा मार्ग के अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों में आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने की मांग रखी। इसके अलावा सड़क किनारे हवा में झूल रहे क्रैश बैरियर को भी शीघ्र दुरुस्त करने की आवश्यकता बताई गई, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पिछले तीन वर्षों से ब्रिडकुल के अधीन है। विभाग की ओर से सड़क के सुधारीकरण और सुरक्षा संबंधी कार्यों को लेकर संबंधित एजेंसी को 15 दिन का समय दिया जाएगा। यदि निर्धारित अवधि में कार्य शुरू नहीं किए गए तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि काली चट्टान के स्थायी उपचार के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विपिन फरस्वाण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, मोहन नेगी, करण सिंह, भरत राणा, सचिन गड़िया और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!