काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

by | Jul 3, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल हाईवे–

गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026: पांडुवाखाल-गैरसैंण-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर स्थित मेहलचौरी के स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता (लोड टेस्ट) का परीक्षण किया जाएगा। इसके चलते चार जुलाई की रात आठ बजे पांच जुलाई सुबह आठ बजे और पांच जुलाई रात आठ बजे से छह जुलाई की सुबह आठ बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग ने इस संबंध में सूचना जारी कर यात्रियों और स्थानीय लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मेहलचौरी में सत्तर के दशक में निर्मित यह स्टील गार्डर पुल अब पुराना हो चुका है। पुल की वर्तमान स्थिति और उसकी भार वहन क्षमता का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के दौरान सुरक्षा कारणों से पुल पर किसी भी प्रकार के वाहन संचालन की अनुमति नहीं होगी।

एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि चार जुलाई की रात आठ बजे से पांच जुलाई की सुबह आठ बजे तक तथा पांच जुलाई की रात आठ बजे से छह जुलाई की सुबह आठ बजे तक हाईवे पर यातायात बंद रहेगा। इस मार्ग का उपयोग मुख्य रूप से अल्मोड़ा (कुमाऊं) और गढ़वाल मंडलों के बीच आवागमन के लिए किया जाता है, इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!