केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

by | Jul 4, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च

गोपेश्वर, 04 जुलाई 2026: केतन हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और जातिवाद के विरोध में शनिवार को पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने केतन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।

कैंडल मार्च आंबेडकर भवन गोपेश्वर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गोपीनाथ मंदिर तक पहुंचा। इसके बाद प्रतिभागी पुनः मुख्य तिराहे पर एकत्रित हुए, जहां शोक सभा आयोजित कर केतन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में जातीय भेदभाव और हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा के संरक्षक जीडी हिंदवाल, गिरीश आर्य, सुरेंद्र पोखरियाल, इंद्र प्रकाश, महेशी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!