चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

by | Jul 5, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी

गोपेश्वर, 5 जुलाई 2026: राज्य आंदोलनकारी, पूर्व शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर डिमरी (केके डिमरी) ने रविवार को गोपेश्वर में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान के दौरान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके उक्रांद में शामिल होने से बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद केके डिमरी ने कहा कि उनका जीवन राज्य आंदोलन से लेकर आज तक संघर्षों से जुड़ा रहा है। जनता के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले क्षेत्रीय दल के रूप में उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल को चुना है और पार्टी के मान-सम्मान तथा जनहित के मुद्दों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछना लोकतंत्र का हिस्सा है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं तो जनता उन्हें जवाब देगी और उक्रांद को समर्थन मिलेगा।

केंद्रीय महामंत्री एवं तराई प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की शुरुआत बदरीनाथ विधानसभा से होगी। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जेपी उपाध्याय ने उत्तराखंड के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए क्षेत्रीय राजनीति को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने राज्य आंदोलन की यादें साझा करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है। जिला अध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी ने कहा कि युवा वर्ग अब जागरूक हो चुका है और प्रदेश के भविष्य को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर राजेश्वरी देवी, किरन डिमरी, मूसली देवी, लक्ष्मी देवी, गणेश काला, दिनेश मास्टर, लुसुन टोडरिया, महिपाल फरस्वाण, एसपी पुरोहित, केएल शाह, अरुण शाह, पंकज पुरोहित, भगत कुंवर, सुबोध बिष्ट, धर्मेंद्र फरस्वाण, धीरज बिष्ट, सौरभ नौटियाल, अंकित पंत, सुदर्शन नेगी और सूरज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!