चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

by | Jul 5, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में स्थापित करने के योगदान को सराहा–

गोपेश्वर, 05 जुलाई 2026: राजकीय नर्सिंग कॉलेज पटियालाधार, चमोली की प्राचार्य डॉ. ममता के स्थानांतरण पर गोपेश्वर नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों ने उनके सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह में वक्ताओं ने उनके नौ वर्षों के कार्यकाल को सेवा, समर्पण, अनुशासन और उपलब्धियों से परिपूर्ण बताते हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट ने कहा कि किसी भी सरकारी संस्थान की सफलता उसके नेतृत्व की कार्यशैली पर निर्भर करती है। जब कोई अधिकारी समर्पण और दूरदर्शिता के साथ कार्य करता है तो संस्थान नई ऊंचाइयों को छूता है। उन्होंने कहा कि डॉ. ममता ने अपने नेतृत्व और कुशल प्रबंधन से राजकीय नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में स्थापित किया है।

उषा रावत ने कहा कि वर्ष 2016 से लेकर अब तक डॉ. ममता ने अथक मेहनत, प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच के साथ कॉलेज को नई पहचान दिलाई। आज प्रदेश के 100 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों के बीच राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है, जो उनके नेतृत्व का परिणाम है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. दर्शन नेगी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की गुणवत्ता, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण उसके प्राचार्य की कार्यशैली को दर्शाता है। डॉ. ममता ने शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल विकसित कर संस्थान को नई दिशा देने का कार्य किया।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जनपद शाखा के अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल ने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा संचालित स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में राजकीय नर्सिंग कॉलेज का सहयोग हमेशा सराहनीय रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी यह सहयोग समाजहित में जारी रहेगा।

अपने सम्मान समारोह में भावुक हुईं डॉ. ममता ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2016 में स्वयं सीमांत जनपद चमोली में सेवा देने का निर्णय लिया था। यहां कार्य करना उनके लिए केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि गर्व और संतोष का विषय रहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, कॉलेज परिवार और आम जनता ने हमेशा उन्हें परिवार के सदस्य की तरह सहयोग दिया, जिसके कारण संस्थान लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहा।

डॉ. ममता ने बताया कि कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर अनेक छात्र-छात्राएं देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 113 नर्सिंग कॉलेजों में इस संस्थान के विद्यार्थियों ने तीन बार स्वर्ण पदक और तीन बार रजत पदक हासिल कर कॉलेज और जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और चमोली की जनता के सहयोग को दिया।

समारोह में विनोद कनवासी, राजा तिवारी, सुरेंद्र रावत, विमल राणा, सभासद दीपक भट्ट, संजय कुमार, आयुष चौहान, शशि देवली, कृष्ण कुमार सेमवाल, प्रमोद सेमवाल, जयंती देवी, रेखा नेगी, अनवर सिंह, प्रकाश सिंह, विष्णु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!