चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

by | Jul 12, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर–

गोपेश्वर, 12 जुलाई 2027: क्राइस्ट एकेडमी, कोठियालसैंण में शनिवार को विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सतीश चमोली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान एवं शिल्प कला के विभिन्न आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल ने मॉडलों का मूल्यांकन करने के बाद गांधी सदन को प्रथम, नेहरू सदन को द्वितीय तथा पटेल सदन को तृतीय स्थान प्रदान किया।

निर्णायक मंडल में कंप्यूटर विषय के लिए पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता सुबोध बिष्ट, गणित के लिए जीआईसीअल्कापुरी के प्रवक्ता हीरा सिंह, जीवविज्ञान के लिए जीआईसीअल्कापुरी के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह खत्री तथा विज्ञान के लिए अल्कापुरी की प्रवक्ता दीपा बिष्ट शामिल रहे।

विद्यालय के प्रबंधक जींस थॉमस एवं प्रधानाचार्य सिस्टर रोज मेरी ने कहा कि विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की मेहनत और उत्कृष्ट मॉडलों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!