चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

by | Jul 13, 2026 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को कस्टडी रिमांड–

गोपेश्वर, 13 जुलाई 2026: बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता एवं हेराफेरी के प्रकरण में गिरफ्तार बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को सोमवार को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।

आरोपी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में प्रस्तुत किया गया। विवेचना कर रही पुलिस टीम की ओर से आरोपी की कस्टडी रिमांड की मांग की गई थी, लेकिन न्यायालय में प्रकरण से संबंधित विधिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश पारित किए।

इससे पूर्व पुलिस टीम ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर बदरीनाथ कोतवाली लाया था। यहां मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में सामने आए अन्य कर्मचारियों के साथ आरोपी का आमना-सामना कराया गया। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के कथनों को जांच प्रक्रिया में शामिल किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कर्मचारी के कब्जे से एक शालिग्राम की मूर्ति और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि लैपटॉप मंदिर समिति की ओर से आरोपी को उपलब्ध कराया गया था, जिसे बाद में पुलिस ने कब्जे में लेकर बदरीनाथ थाने में जमा कर दिया है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी कर्मचारी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

Latest News

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
error: Content is protected !!