चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

by | Aug 22, 2026 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना–

गोपेश्वर, 22 अगस्त 2026: जनगणना-2027 के तहत चमोली जिले के हिमाच्छादित एवं दुर्गम राजस्व ग्रामों में दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले की ज्योतिर्मठ और चमोली तहसील के 25 हिमाच्छादित राजस्व ग्रामों के लोग 17 से 31 अगस्त तक स्व-गणना कर सकते हैं। इसके बाद एक से 30 सितंबर तक 25 प्रगणक और सात सुपरवाइजर घर-घर जाकर मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य पूरा करेंगे।

इस चरण में ज्योतिर्मठ तहसील के माणा, मलारी, नीती, द्रोणागिरी, बदरीनाथ समेत 23 तथा चमोली तहसील के रुद्रनाथ और पांगरवासा गांव शामिल हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने लोगों से निर्धारित अवधि में स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे जनगणना कार्य सरल, सुगम और व्यवस्थित होगा।

——————

ऐसे करें स्व-गणना

– पोर्टल पर दर्ज करनी होगी परिवार से जुड़ी जानकारी

– स्व-गणना पोर्टल https://se-snowbound.census.gov.in खोलें।

– पोर्टल पर मांगी गई जानकारी के अनुसार करीब 40 प्रश्नों के उत्तर दर्ज करें।

– अपने और परिवार के सदस्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी भरें।

– प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्राप्त कोड नंबर को सुरक्षित रखें।

– एक सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रगणक के घर पहुंचने पर यह कोड नंबर उन्हें उपलब्ध कराएं।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!