चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

by | Jul 14, 2026 | चमोली, राजकाज | 0 comments

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के पोषण व शिक्षा में योगदान को किया याद–

गोपेश्वर, 13 जुलाई 2026: निजमुला घाटी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले गाड़ी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया को 34 वर्षों की निष्ठापूर्ण एवं समर्पित सेवा के बाद सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत किया गया है। उनके पदोन्नत होने पर गांव में भावुक विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर उनके योगदान को याद किया।

ग्रामीणों ने कहा कि चंदा गड़िया ने अपने लंबे सेवाकाल में बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हर मौसम में बिना किसी स्वार्थ के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और आंगनवाड़ी केंद्र को हमेशा सक्रिय एवं व्यवस्थित बनाए रखा। उनके कार्यों से गांव के अनेक परिवारों को लाभ मिला।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि चंदा गड़िया का सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत होना न केवल उनकी मेहनत और ईमानदारी का सम्मान है, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय भी है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी में भी इसी समर्पण और लगन के साथ कार्य करेंगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी, सरपंच पुष्पा देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष शांति देवी, युवक मंगल दल के अध्यक्ष महावीर सिंह, आंगनवाड़ी सहायिका दीपा देवी, शिक्षक नंदन सिंह गड़िया; रघुवीर सिंह, तान सिंह, डब्बल सिंह, योगंबर सिंह, प्रकाश सिंह, हरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने चंदा गड़िया को फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के दौरान कई ग्रामीण भावुक हो उठे और उनके वर्षों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!