जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

by | Jul 19, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर नारियों का किया गया सम्मानित–

गोपेश्वर, 19 जुलाई। पूर्व सैनिक संगठन चमोली और जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री की ओर से रविवार को पीजी कॉलेज गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दशोली विकासखंड के पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिक बल के पदक विजेता अधिकारियों एवं जवानों, वीर नारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर पूरे सभागार को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक और सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के लिए प्रेरणा बने रहने वाले पूर्व सैनिक सम्मान के सबसे बड़े अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि उनके त्याग, समर्पण और अनुशासन से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

दर्जाधारी हरक सिंह रावत ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की आन, बान और शान हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और समाज का दायित्व है कि उनका सम्मान सदैव बनाए रखे।

कार्यक्रम में​ भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनि​धियों ने पदक विजेता वीर नारियों जानकी देवी, शंकरी देवी और सरिता देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुबेदार केशर सिंह, ऑनरेरी कैप्टन गोवर्धन सिंह, कलम सिंह, हवलदार सत्यपाल सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिकों एवं पूर्व अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों और जवानों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नीरजा देवी, कमला देवी, सत्येंद्र सिंह रावत, सुनील नाथन सहित अन्य लोगों को भी सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, मोहन नेगी, अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्द्धन थपलियाल ने किया।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...
error: Content is protected !!