गोपेश्वर में महिला स्वंय सहायता समूहों को वितरित किए दो-दो हजार के चेक–

by | Oct 29, 2021 | चमोली, राजकाज | 0 comments

-मुख्यमंत्री महिला स्वंय सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित

गोपेश्वर। गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला स्वंय सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत जिले में गठित सभी महिला समूहों को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने दो-दो हजार रुपये के चेक वितरित किए। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करना है। बताया कि उन्नत ग्राम संगठनों को पांच लाख रुपये तक का व्याज रहित ऋण भी दिया जा रहा है। परियोजना निदेशक प्रकाश रावत ने बताया कि जिले में १८३८ स्वंय सहायता समूह हैं। सभी को यह धनाराशि दी गई है। कार्यक्रम के दौरान पांच संगठनों को व्याज रहित पांच-पांच लाख रुपये का ऋण भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंचा‌सीन भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, ब्लॉक प्रमुख कर्णप्रयाग चंदेश्वरी रावत, ब्लॉक प्रमुख घाट भारती देवी, भाजपा के मीडिया प्रभारी महावीर रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, अपर परियोजना निदेशक तारा हयांकी, खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी के साथ ही कई जनप्रतिनि‌ मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला समूह की महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत और झूमेलो का आयोजन भी किया। 

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!