जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

by | Jul 21, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा पूरा

बदरीनाथ, 21 जुलाई 2026: बदरीनाथ धाम स्थित भगवान बदरीविशाल मंदिर के सिंहद्वार की क्षतिग्रस्त छत के जीर्णोद्धार का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। यह कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के देहरादून मंडल की ओर से कराया जा रहा है, जिस पर करीब सात लाख रुपये की लागत आएगी। विभाग का लक्ष्य मंदिर के कपाट बंद होने से पहले मरम्मत कार्य पूरा करना है।

मंदिर के सिंहद्वार के पिछले हिस्से की छत लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया गया था, लेकिन मई और जून माह में बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने के कारण कार्य शुरू नहीं किया जा सका। अब यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर विभाग ने मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, देहरादून मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. मोहन जोशी ने बताया कि सिंहद्वार की छत के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा और कपाट बंद होने से पूर्व इसे पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर सुरक्षित बनी रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!