चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

by | Jul 21, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग–

गोपेश्वर, 21 जुलाई 2026: मॉडल विलेज मैठाणा में लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने सोमवार को थराली विधायक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने वर्ष 2024 में मैठाणा को मॉडल विलेज घोषित किए जाने के बावजूद अपेक्षित विकास कार्य नहीं होने पर चिंता जताई और विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने की मांग की।

डॉ. जसवंत लाल ने कहा कि मॉडल विलेज की घोषणा के अनुरूप गांव में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने गांव के स्मृति द्वार के पुनर्निर्माण, राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा में विज्ञान संकाय की स्थापना, मेडिकल कॉलेज, कृषि प्रशिक्षण केंद्र, मिनी स्टेडियम तथा संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। उनका कहना था कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

ज्ञापन में सिंचाई नहरों के पुनर्निर्माण, आंबेडकर भवन के जीर्णोद्धार, असुरक्षित विद्युत लाइनों को व्यवस्थित करने तथा मैठाणा से सैकोट गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कराने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक डॉ. जसवंत लाल लंबे समय से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने विधायक से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

सैकोट गांव के सामाजिक कार्यकर्ता चंडी थपलियाल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि—

राजनीति से हटकर निस्वार्थ जनसेवा का भाव——

ये भी एक व्यक्ति है हमारे क्षेत्र के बहुत ही सम्मानित गुरु जी श्रीमान जसवंत लोहानी जी (मैठाणा) जिन्हें निस्वार्थ रूप में क्षेत्र की पीड़ा है जिसका प्रतीक यह है कि अपने स्कूल की छुट्टी लेकर के कल 19 07 26 को क्षेत्र की समस्या के लिए अपने गांव मैठाणा माननीय विधायक जी को मिलने ओर क्षेत्रीय समस्या का ज्ञापन देने पहुंचे जिसमे क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख था परंतु किसी कारण माननीय विधायक जी कल मैठाणा उनसे मिल नहीं पाए पर उनकी जिद जन सेवा ओर क्षेत्र की पीड़ा उन्हें रोक नहीं पाई ओर आज 20 07 26 को सुबह 7:00 am बजे माननीय विधायक जी के आवास सिमली बिना किसी संसाधन के पहुंच गए ! इसे कहते सच्चे दिल से क्षेत्र की पीड़ा!

हम सभी को आदरणीय गुरुजी से बहुत कुछ सीखना चाहिए ऐसे सकारात्मक गुरु समाज को एक नहीं दिशा और दशा देते हैं वास्तविक यह एक सच्चे जनसेवक और जननायक हैं ! ये सदैव हमारी मेला कमेटी ओर हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं जो हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय !

जरा सोचो गुरु जी की नौकरी टिहरी जिले में ओर बच्चों का पठन पाठन ओर आवास जोशीमठ में है फिर भी देखो अपनी उस मातृभूमि की कितनी पीड़ा है जहां हमने जन्म लिया है वास्तव में यही सोच इंसान को सबसे अलग बनाती है !

जहां चाह वहां राह !

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!