चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

by | Jul 22, 2026 | चमोली, राजकाज | 0 comments

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से किया लाभान्वित–

गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड दशोली के राजकीय इंटर कॉलेज बछेर में बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने की। शिविर में 600 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा 26 पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही प्रमाण पत्र तैयार कर वितरित किए गए।

शिविर में कृषि विभाग ने 40, उद्यान विभाग ने 25, समाज कल्याण विभाग ने 12, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 6, पशुपालन विभाग ने 43, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 212, होम्योपैथिक विभाग ने 55, आयुर्वेदिक विभाग ने 80, राजस्व विभाग ने 8 तथा ग्राम्य विकास विभाग ने 151 लाभार्थियों को विभागीय सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ दिया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 22 जनशिकायतों में से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष एक शिकायत को संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

शिविर में भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी, विधायक प्रतिनिधि महिपाल सिंह रावत, हर्षवर्धन मैठाणी, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत भट्ट, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...
error: Content is protected !!