आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

by | Jul 22, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी ने गोपेश्वर नगर के तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। उन्होंने यह भी कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं को न्याय मिलना चाहिए।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं और छात्राओं के साथ पुलिस ने क्रूरता दिखाई। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया गया, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन पर लाठी-डंडे बरसाए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस घटना का पुरजोर विरोध करती है और जब तक छात्र-छात्राओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी-शिक्षक गिरीश आर्य, जिला कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी, जिला प्रेस मीडिया प्रभारी गोविंद सजवाण, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विजय हिंदवाल, शिक्षाविद सूरसिंह बिष्ट, दर्शनलाल, ललिता मंडियाल, जयपाल कोहली, चन्द्र शेखर रावत, विक्रम शाह,सूरज टकोला, ललिता देवी, कमल रतूड़ी, धीरेंद्र गरोड़िया, तेजवीर कंडेरी के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!