उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल
देहरादून, 22 जुलाई 2026: उत्तराखंड शासन ने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है।
लोकभवन से जारी राज्यपाल गुरमीत सिंह के आदेश में कहा गया है कि प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन का कार्यकाला पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

