हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

by | Jul 29, 2026 | चमोली, राजकाज | 0 comments

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार पर सरकार का जोर–

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में स्वच्छ, ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति के अंतर्गत लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की। इस अवसर पर स्वच्छ ईंधन आधारित 11 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “इकोलॉजी और इकोनॉमी” के संतुलित समन्वय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए विकास की नई दिशा तय कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, ऊर्जा-कुशल और हरित परिवहन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और ऋषिकेश जैसे प्रमुख शहरों में ई-वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही आम नागरिकों की सुविधा के लिए ई-चार्जिंग स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क भी विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक परिवहन व्यवस्था, स्वच्छ पर्यावरण और सतत विकास के संकल्प के साथ राज्य सरकार उत्तराखंड को ग्रीन मोबिलिटी के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता हरबंस कपूर तथा मेयर सौरभ थपलियाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!