चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में निखरी खेल प्रतिभाएं, तीसरे दिन 93 खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा–

by | Jul 30, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित हो रही परीक्षा, खूब दमखम दिखा रहे बच्चे–

गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: “माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया के तीसरे दिन 10–11 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 93 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें 47 बालक एवं 46 बालिकाएं शामिल रहीं।

योजना के तहत जनपद चमोली से 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार जनपद के कुल 150 बालक एवं 150 बालिका खिलाड़ियों को ₹1,500 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिल सकें।

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत 30 जुलाई 2026 को 11–12 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की जनपद स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

चयन प्रक्रिया का संचालन खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल क्षमता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में निर्णायक के रूप में लता झिक्वाण, संगीता नेगी, सुनीता कठैत, सीमा पुंडीर, बबीता रावत, सीमा कुंवर, कविता, सुनीता बिष्ट, बसंती फरस्वाण, रेखा रावत, के.सी. पंत, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बैशाख सिंह, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी सिंह रावत, जयदीप झिक्वाण, रघुनाथ बुटोला, कुन्दन कोहली, संगीता कोहली, रविन्द्र रावत, राकेश बिष्ट, पुष्कर सिंह झिक्वाण, सुरेश राज, अनूप तिवारी, राजीव लोचन, अवतार सिंह, विक्रम कठैत, दिनेश बिष्ट एवं शैलेन्द्र पंवार सहित अन्य निर्णायक उपस्थित रहे।

जनपद स्तरीय चयन समिति के संयोजक एवं प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान खेल विभाग की नोडल अधिकारी रश्मि बिष्ट, सहायक नोडल अधिकारी सुरेश बिष्ट, एन.एस. नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, अनूप सिंह, देवेन्द्र सिंह कठैत, ताजबर सिंह, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, संतोष लाल, कीर्ति लाल, विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के शारीरिक प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!