चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

by | Aug 3, 2026 | चमोली, ठगी | 0 comments

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा–

नंदानगर, 03 अगस्त 2026: चमोली जनपद में नंदानगर पुलिस ने एक महिला के साथ कथित धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के मामले में बिहार निवासी एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मंगलसूत्र बनाने के नाम पर महिला के पुराने सोने के जेवर लेकर उन्हें वापस नहीं करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने नंदानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर 2024 को उसने अपने पुराने सोने के जेवर, जिनमें एक पेंडेंट और अंगूठी शामिल थे, ज्वेलर्स प्रेम सिंघानिया को नया मंगलसूत्र बनाने के लिए दिए थे। आरोपी उसके मकान में किरायेदार के रूप में रहता था, इसलिए महिला ने उस पर भरोसा कर जेवर सौंप दिए।

शिकायत में बताया गया कि तय समय बीतने के बाद भी आरोपी ने न तो मंगलसूत्र तैयार किया और न ही पुराने जेवर लौटाए। कई बार मांगने पर भी वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद महिला को ठगी की आशंका हुई और उसने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने मामले में आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद सोमवार को आरोपी प्रेम सिंघानिया (36), निवासी जफरपुर, थाना बेलसंड, जिला सीतामढ़ी (बिहार), हाल निवासी नंदानगर घाट, को उसकी ज्वेलरी की दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!