चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

by | Aug 4, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा प्रशासन–

गोपेश्वर, 04 अगस्त 2026: चमोली जनपद में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन और भूधंसाव के कारण एक राज्य मार्ग सहित 19 सड़कें मंगलवार को भी बाधित रहीं। बिरही-निजमुला और कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कार्यों, बाजार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में लोगों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है।

सबसे अधिक परेशानी कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग के बंद रहने से हो रही है। यह मार्ग मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बंद होने से उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलकर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ गई हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि प्रभावित सड़कों को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर जल्द ही अधिकांश मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!