रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

by | Aug 7, 2026 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा–

रुद्रप्रयाग, 07 अगस्त: जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही बैठक में जनपद मुख्यालय स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ सभी विकासखंडों के अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे तथा अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बैठक के दौरान कहा कि वर्षाकाल के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आवश्यक संसाधनों, मशीनरी एवं कार्मिकों के साथ पूर्ण रूप से तैयार रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी घटना की सूचना बिना विलंब जिला प्रशासन एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराई जाए,

उन्होंने विशेष रूप से नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों तथा केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि समय-समय पर लोगों और यात्रियों को मौसम एवं मार्ग की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराते रहें तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर रोकने या मार्गदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कहीं भी भूस्खलन, मलबा आने या अन्य कारणों से सड़क अवरुद्ध होती है, तो संबंधित विभाग तत्काल मशीनरी मौके पर भेजकर युद्धस्तर पर मार्ग खोलने की कार्रवाई करें, ताकि यातायात जल्द से जल्द सुचारु हो सके और आमजन व यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, सीओ रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!