विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

by | Aug 8, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स का वितरण–

गोपेश्वर, 07 अगस्त 2026। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए श्री रूद्र सेवा संघ की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संघ की इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को किसी भी आकस्मिक चोट या प्राथमिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरत के समय तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

संघ के अध्यक्ष एवं आचार्य वेद प्रकाश भट्ट महादेव के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर फर्स्ट एड बॉक्स भेंट कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा भी की जा रही है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटी दुर्घटना या चोट लगने की स्थिति में समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है।

श्री रूद्र सेवा संघ की ओर से कहा गया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराना संघ की सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Latest News

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...
error: Content is protected !!