चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

by | Aug 9, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश–

गोपेश्वर, 08 अगस्त 2026: कलम क्रांति साहित्यिक मंच उत्तराखंड के तत्वावधान में शनिवार को पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के सभागार में वीरांगना तीलूरौतेली की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विमल राणा, उप प्रधानाचार्य डॉ. शशि देवली और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहीं नन्दा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पर्यावरण प्रेमी नन्दा जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी मातृभूमि से प्रेम करते हुए प्रकृति संरक्षण से जुड़ने का संकल्प लेना चाहिए। साहित्यकार एवं मंच की संस्थापिका शशि देवली ने कहा कि तीलूरौतेली उत्तराखंड की वीरता, साहस और नारी शक्ति की प्रतीक हैं। उनकी वीरगाथा से आज की बेटियों को आत्मविश्वास और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साहित्यकार प्रेरणा सेमवाल ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें करीब 18 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को तीलूरौतेली स्मृति मोमेंटो से सम्मानित किया गया। साहित्यकार प्रेरणा सेमवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नारी के अस्तित्व और स्वाभिमान पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कीं। मंच की संस्थापिका शशि देवली ने तीलूरौतेली को साहस और नारी शक्ति का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के अंत में नन्दा जोशी ने आंवला व मोरपंखी के पौधे रोपे। कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!