कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

by | Aug 11, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है सेंचुरी एरिया–

गोपेश्वर, 11 अगस्त 2026: जनपद चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रशासनिक दायित्वों के तहत बद्रीनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर में प्रणाली रमेश (भा.व.से.-2023), केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, गोपेश्वर में रजत सुमन (भा.व.से.-2023) तथा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, ज्योतिर्मठ में यश ढोबले (भा.व.से.-2024) ने उप वन संरक्षक के रूप में कार्यभार संभाला है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने कहा कि जनपद में वन एवं वन्यजीव संरक्षण, वनाग्नि प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही वन क्षेत्रों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वन संरक्षण कार्यों में स्थानीय समुदायों की सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ही आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी उपयोग किया जाएगा।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!