प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी–
गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा कथित रूप से रोके जाने और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी और ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी ने किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस के कार्यक्रमों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।
इस मौके पर जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, प्रदेश सचिव सुदर्शन शाह, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, रवींद्र बर्त्वाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिपिन फर्स्वाण, गोविंद सिंह सजवाण, कुंवर सिंह भंडारी, मनमोहन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

