देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

by | Aug 14, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया जाएगा पुरस्कार–

गोपेश्वर, 14 अगस्त 2026: देश के प्रथम गांव माणा में स्वर्गीय कमल किशोर सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता में राज्य की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। बड़वाल क्लब ने थाना गोपेश्वर की टीम को हराकर प्रतियोगिता का फाइनल कब्जाया। ग्राम पंचायत माणा की ओर से शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुबह नौ बजे बड़वाल क्लब और थाना गोपेश्वर के बीच हुआ। जिसमें बड़वाल क्लब ने 3-1 अंकों के साथ मैच जीत लिया। माणा गांव के युवा ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी भेंट की जाएगी। दोनों टीमों के रहने व खाने की व्यवस्था ग्राम पंचायत की ओर से की गई। इस मौके पर युमंद अध्यक्ष नवीन रावत, उप प्रधान गजेंद्र बड़वाल, पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना बड़वाल, ममंद अध्यक्ष रीना, किशन बड़वाल और पूरन सिंह परमार आदि मौजूद रहे। वहीं, बृहस्पतिवार को पहले मुकाबले में बड़वाल क्लब ने रवि चौहान (नेपाल) क्लब को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में थाना गोपेश्वर की टीम ने रविग्राम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

वहीं, कैरम के सिंगल मुकाबले में अशोक बड़वाल और नवीन रावत के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों खिलाड़ी 28-28 की बराबरी पर पहुंच गए। अंतिम बोर्ड में अशोक बड़वाल ने जीत दर्ज की

इस मौके पर युमंद अध्यक्ष नवीन रावत, उप प्रधान गजेंद्र बड़वाल, पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना बड़वाल, ममंद अध्यक्ष रीना, किशन बड़वाल और पूरन सिंह परमार आदि मौजूद रहे।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!