चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

by | Aug 15, 2026 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग–

पोखरी (चमोली), 15 अगस्त 2026: 22 किमी लंबे मोहनखाल-किणजाणी-चोपत तुंगनाथ मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत सड़क संघर्ष समिति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने सरकार के आश्वासनों से तंग आकर एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आज शनिवार से मोहनखाल में सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना शुरू कर दिया गया।

सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी और मोहनखाल व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से उक्त मोटर मार्ग के निर्माण की मांग शासन-प्रशासन के समक्ष उठा रहे हैं। सड़क बनने से क्षेत्र सीधे पर्यटन और धार्मिक मानचित्र से जुड़ जाएगा। चोपता और तुंगनाथ धाम जाने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए यह महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग साबित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे तथा चोपता और तुंगनाथ की दूरी भी कम होगी।

उन्होंने कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व भी क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन किया था। इसके बाद 6 अक्टूबर 2024 को अगस्त्यमुनि में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मोटर मार्ग की घोषणा की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के आश्वासन के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और संघर्ष समिति ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ गया है।संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के आश्वासनों के बावजूद मांग पूरी नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन की राह पकड़नीपड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मोटर मार्ग निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि 60 के दशक में वन विभाग द्वारा करीब 13 किमी सड़क का निर्माण किया जा चुका है। ऐसे में शेष सड़क निर्माण को आगे बढ़ाकर मोहनखाल क्षेत्र को चोपता और तुंगनाथ से जोड़ने की दिशा में सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।धरने पर बैठने वालों में सड़क संघर्ष समिति अध्यक्ष राकेश नेगी, मोहनखाल व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष ब्राह्मणथाला के ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल, सचिव वासुदेव सिंह, पूर्व छात्र नेता बिडला परिसर हर्ष बल्लभ थपलियाल, देवी प्रसाद थपलियाल, डॉ. रमेश थपलियाल, कल्पेश्वर थपलियाल, अमरीश थपलियाल, राजीव नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी और सड़क संघर्ष समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...

समस्त शिक्षक साथियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

आइए, इस गौरवपूर्ण दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों...

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!