चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

by | Aug 15, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी–

*नंदानगर (चमोली), 15 अगस्त 2026।* शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, नंदानगर चमोली में देश का *80वाँ स्वतंत्रता दिवस* हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नंदानगर मार्केट से महाविद्यालय तक तिरंगा रैली निकाली गई ।सर्वप्रथम राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ गाया गया तत्पश्चात महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय *प्रो. विद्याशंकर शर्मा* द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताओं, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों तथा राष्ट्रनिर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, शहीदों के बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ दीपक कुमार ने स्वंतत्रता दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को बताते हुए प्रसांगिक मुद्दों की ओर प्रकाश डाला । प्राध्यापक डॉ आशु रौलेट ने छात्रों को उनके कर्तव्य बोध से अवगत कराया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य *प्रो. विद्याशंकर शर्मा* ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और शिक्षा के माध्यम से उनमें ज्ञान, विवेक, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं राष्ट्रप्रेम का विकास किया जाना आवश्यक है। महाविद्यालय के नाम में जुड़े शहीद *जगदीश प्रसाद पुरोहित* के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक नीलम के निर्देशन में छात्रा मनीषा ने वंदे मातरम गीत पर विभिन्न तरह के योगासनों की प्रस्तुति की । छात्रा काजल बिष्ट द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया । संजना और तारा ने क्षेत्रीय भाषा में देशभक्ति गीत गाए । कार्यालय कार्मिक नरेश मैंदोली ने छात्रों को महाविद्यालय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए जागरूक किया । प्राध्यापिका डॉ दीपा ने समारोहक के रूप में अपनी भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम का संचालन सुव्यस्थित रूप से किया । हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक डॉ अब्दुल अहद द्वारा कराई गई सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया । अंततः कार्यक्रम के समापन में प्राध्यापिका फरीन रानी ने मिष्ठान वितरण किया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

**— महाविद्यालय समाचार प्रकोष्ठ,

शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, नंदानगर चमोली**

Latest News

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
error: Content is protected !!