चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

by | Aug 15, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा–

पीपलकोटी, 15 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल, हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू एवं राहत अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री, उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टनल के भीतर चल रहे बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों एवं अधिकारियों से अभियान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा उपलब्ध सभी संसाधनों और मशीनरी का समन्वित एवं प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती है और सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शनिवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान श्रमिक देवनाथ पुत्र धनसुराम को टनल से बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उन्हें मृत घोषित किया गया। इस घटना के बाद अब तक कुल 22 श्रमिकों में से 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 8 श्रमिकों की दुखद मृत्यु हो चुकी है। वहीं 2 श्रमिकों की खोजबीन एवं सुरक्षित रेस्क्यू के प्रयास लगातार जारी हैं।

मंत्री ने टनल के भीतर जल निकासी, रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति, उपलब्ध मशीनरी एवं तकनीकी संसाधनों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जल निकासी कार्य में तेजी लाने तथा टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपलब्ध संसाधनों और मशीनरी का बेहतर समन्वय करते हुए रेस्क्यू अभियान को और तेज एवं प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रमिकों के परिजनों को समय-समय पर सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

मंत्री कौशिक ने रेस्क्यू टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद सभी टीमें पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अभियान में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि शेष दो श्रमिकों की खोज एवं सुरक्षित रेस्क्यू के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी एवं रेस्क्यू टीमों के सदस्य मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...

समस्त शिक्षक साथियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

आइए, इस गौरवपूर्ण दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों...

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!