सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

by | Aug 19, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान–

गाेपेश्वर, 19 अगस्त 2026: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए संचालित राष्ट्रीय एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान में जनपद चमोली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में लक्षित 14 वर्षीय 3,174 बालिकाओं के सापेक्ष अब तक 2,177 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही जनपद ने 68.6 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जनपद में एचपीवी टीकाकरण की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अनुभाग, सूचना-शिक्षा एवं संचार प्रकोष्ठ, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से पात्र बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीके के महत्व के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कदम है। राष्ट्रीय स्तर पर 28 फरवरी 2026 से 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पात्र बालिकाओं को यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने जनपद के सभी लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं के अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बालिकाओं को एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं और अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के जोखिम को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

जनपद में अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार टीकाकरण एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अभिभावकों एवं बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!